हाथ आगे बढ़ाने वाले का हाथ तुमने ठुकराया तो सही,

प्रेम बरसाने वाले पर पत्थर तुमने चलाया तो सही।

कोप अब झेल नहीं पाओगे—

शांत शिव को तांडव करवाया तो सही।


सच्चे को झूठा तुमने बतलाया तो सही,

किसी प्रेमी का दिल तुमने दुखाया तो सही।

कोप अब झेल नहीं पाओगे—

योगी शिव को महाकाल बनाया तो सही।


- अविनाश