फूल को अंगारा तुमने बनाया तो सही,

सुलझे मुसाफ़िर को तुमने भटकाया तो सही।

कोप अब झेल नहीं पाओगे—

सोए शिव का त्रिनेत्र खुलवाया तो सही।


ख़ुशियाँ बाँटने वाले का झोला तुमने लूटा तो सही,

मुश्किलों में साथ देने वाले का साथ तुमने छोड़ा तो सही।

कोप अब झेल नहीं पाओगे—

ध्यानस्थ शिव का मुख खुलवाया तो सही।


- अविनाश