मेरी सुबह को महकाने वाली,

तेरा साथ अच्छा लगता है।


ख़ामोशी समझ जाने वाली,

तेरा साथ अच्छा लगता है।


दिन तेरी यादों में गुजरता है,

शाम को तेरा इंतज़ार अच्छा लगता है।


बातें करते जब तुम सो जाती हो,

तुम्हारी साँसों का साज़ अच्छा लगता है।


मेरी सुबह को महकाने वाली,

तेरा साथ अच्छा लगता है।


— अविनाश