साल का अंत हो रहा है,

पहली बार यह अंत सुखद लग रहा है।

उपलब्धियाँ रहीं, उतार–चढ़ाव आते रहे,

मगर तुम साथ हो—

तो यह अंत अब आराम दे रहा है।


रिश्तों का गणित मेरा कमजोर ही रहा,

प्यार तुमसे मेरा अनगिनत रहा।

अनगिनत शायद स्वयं एक अंत है,

मगर तुम साथ हो—

तो यह अंत अब आराम दे रहा है।


तुम साल का आरंभ रहे,

मैं साल का अंत बन गया।

पूरे साल का सफ़र—

थोड़ा तुझमें रहा, थोड़ा मुझमें रहा।

बारह महीने अंत हो गए,

मगर तुम साथ हो—

तो यह अंत अब शुभारंभ रहा।


— अविनाश