पहचानों के सहारे ही

जीवन चलता है।

हम खुद को

नहीं ढूँढ पाते,

और कहीं

“पहचानों में”

छिप जाते हैं।

लेकिन भीड़ ने ढूँढ ली

उसकी

“गलत पहचान”।

“अंध राष्ट्रीयता” की—

जबकि उसकी पहचान

“मानवता” थी।

भीड़ ने स्वीकार नहीं किया,

“शिकार किया”—

शिकार किया

“मानवता का”।

— अविनाश

(एंजल चकमा, त्रिपुरा)