जिंदगी के पथरीले धूप भरे रास्तों से गुजरा मुसाफिर,
अब तुम्हारी बाहों की सुकून भरी छांव चाहता है।
लोग अलबेला मुसाफिर कहते है मुझे,
अब ठहर जाने को जी चाहता है।
सरायों में सहारा ढूंढने वाला मै,
अब तुम्हारे संग घर बनाने को जी चाहता है।
ऊंचे आसमानों के सपने देखने वाला,
अब इन आंखों में डूब जाना चाहता है।
उलझे रास्तों को सुलझाने वाला,
अब तुम्हारी जुल्फों में खो जाना चाहता है।
बचपना और जवानी देखी तुम्हारे साथ,
अब उम्र का सफेद पड़ाव देखने को जी चाहता है।

