│
│ तुम्हें सुनना मेरे मन को भाता है,
│ तुम्हें पढ़ना मेरे मन को भाता है।
│
│ तुम जब ख़ामोश रहो,
│ तुम्हें गुनगुनाना मेरे मन को भाता है।
│
│ तुम उदास न हो — यही दुआ रही,
│ तुम्हारा मुस्कुराना मेरे मन को भाता है।
│
│ तुम उड़ती रहती हो सारे जहाँ में,
│ तुम्हारा थककर चूर हो जाना
│ मेरे मन को भाता है।
│
│ — अविनाश
│

