━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

कहानियाँ बयाँ की जाती हैं,

राज़ों को दबाना पड़ता है।

चाँद खूबसूरत है — बादल जानता है,

नज़र न लगे, छुपाना पड़ता है।

जुगनू भी रात का श्रृंगार कर सकते हैं,

तारों को बताना पड़ता है।

उसका गुस्सा उबलता सैलाब है,

तीखी नज़रों को भी

आँखें झुकाना पड़ता है।

उसकी हँसी धड़कने रोक सकती है,

मजबूत हिमालय को भी

बर्फ पिघलाना पड़ता है।

सोने की तलाश थी, कोहिनूर हाथ लगा,

थोड़ा तो इतराना पड़ता है।

        — अविनाश

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━