हर समय तुम पास रहते हो,

गहरे, खूबसूरत जज़्बात रहते हो।

अल्फ़ाज़ों में बयाँ किया नहीं जा सकता,

दिल को हवाओं सा महसूस रहते हो।

समय टिकता नहीं कहीं,

तुम समय से परे उड़ते हो।

रोशनी आँखों में चुभती है,

तुम अँधेरे सा आराम देते हो।

दुनिया लफ़्ज़ों से बातें करती है,

तुम ख़ामोशी से कहते हो।

दुनिया नज़दीकी से दूर होती है,

तुम दूरी से नज़दीक लगते हो।

चेहरे रंगत से प्यार करने वाली दुनिया में,

तुम मेरे ख़यालों से भी प्यार करते हो।

हर समय तुम पास रहते हो,

गहरे, खूबसूरत जज़्बात रहते हो।

— अविनाश