पद का इतना तो मान रखना चाहिए था,
अस्मिता का हिजाब नहीं खींचना चाहिए था।
सत्ता का पर्याय शोषण नहीं —
सत्ता धारण करने से पहले,
पढ़ना चाहिए था।
राजनीति का उद्देश्य क्या है —
सोचना चाहिए था।
नारी देश में पूजनीय है —
संस्कृति टटोलना चाहिए था।
सत्ता का पर्याय शोषण नहीं —
सत्ता धारण करने से पहले,
पढ़ना चाहिए था।
— अविनाश
(बिहार घटना, CM हिजाब विवाद)

