विकास का रास्ता सुना है, मोड़ा जायेगा।

जंगल तो काटे जाएंगे ही,

अब पर्वत को भी तोड़ा जाएगा।


जहां बसती है

पशुओं की धड़कन,

पेड़-पौधों की सांस 

और जीवन का उत्सव

सुना है, अब अरावली की

नसों को भी काटा जाएगा।


अवशिष्ट पर्वत शिष्टता की मांग कर रहा है

क्या प्राचीनता का इतना भी ध्यान नहीं रखा जायेगा?


अविनाश


(राजस्थान, अरावली पर्वत)