मुझे कोई खुली किताब समझते हो,

अभी तो दबे कई राज़ बाकी हैं।


मुझे मात्र पड़ाव समझते हो,

अभी तो रोमांचक लंबी यात्रा बाकी है।


मुझे केवल बुझी राख समझते हो,

अभी तो एक सुलगती चिंगारी बाकी है।


मुझे सिर्फ़ आग समझते हो, देखना,

अभी ज्वालामुखी बाकी है।


मुझे क्या केवल क्रोध समझते हो,

अभी तो प्रेम का बरसना बाकी है।


मुझे क्या ख़ामोश समझते हो?

जुबान है मेरे पास -

अभी तो मेरा बोलना बाकी है।


- अविनाश