कुछ फूल है और कुछ रंग है, बाकी जो बचा है वो बेरंग है। उड़ता है वो आज-कल ऊँचा, रहती हवा जो उसके संग है। मैं अंदर आऊं भी तो कैसे, तुम्हारें घर का दरवाजा तंग है। रख दी है तलवार म्यान में, अब तो बस जुबानी जंग है। देखकर चालाकी सियारों की, गाँव की लोमड़ियां भी दंग है। रखता है वो हर मर्ज की दवा, उसमें बातचीत का जो ढंग है।