मित्र वही, जो जीवन की धारा को समझे,
सुख-दुख के जज्बात को समझे।
सुख के क्षणों को चार गुना करे,
दुख की रातों में उजाला भर दे।
कर्ण और कृष्ण मिसाल है युग मित्र के,
एक ने संग्राम तो दूजे ने विजय पथ दिलाया।
मित्रता की छांव में सच्चे रिश्ते पनपते हैं,
दूरी या पास, पर बंधन कभी नहीं मिटते।
सच्चे मित्र को संख्या नहीं तोलते,
ज़रूरत पर वह भगवान की तरह प्रकट होते।
मित्रता का यह बल, महानता का संग है,
सच्चे साथी का साथ, जैसे ईश्वर का अंग है।
जीवन के रण में मित्र का साथ,,
बनाए हमें सफल, विश्वासी और खुशहाल।