बेटे की पहली गुरु तो माँ होती है,
पर बचपन का सुपर हीरो पिता होता है।
छीन लेना पिता का चश्मा और पेन,
उस मासूम शरारत में ही छिपा होता है प्यार का चैन।
पिता भी उस नन्हीं ज़िद का आनंद लेता है,
अपनी गोद में उसे सारा जहान देता है।
पिता-पुत्र की यह मीठी-सी जंग जारी रहती है,
तब तक, जब तक बेटा खुद पिता की भूमिका में नहीं आती है।
हर जन्मदिन, एक और कड़ी बन पास ले आता है,
पिता अपनी सारी खुशियाँ उसकी झोली में लुटाता है।
खिलौनों से शुरू होकर क्रिकेट किट तक का सफर,
बेटा अपनी धुन में मगन, पिता सहेजता हर डगर।
पिता की हैसियत का उसे भला कहाँ ज्ञान होता है?
पिता तो अपनी सीमाओं से परे जाकर, उसकी जीत का अरमान होता है।
स्नातक हो या स्नातकोत्तर का वह कठिन दौर,
पिता का त्याग ही सींचता है सफलता का हर छोर।
फिर एक दिन जब बेटा अपने पाँव पर खड़ा होता है,
पिता के बलिदानों का सारा हिसाब सामने खड़ा होता है।
गले लगाकर आँखों में नमी लिए वह कहता है,
"आप ही मेरे परिवार के 'सुपर डैड' हो,
हाँ! आप ही मेरे असली 'सुपर डैड' हो।"
