क्या खुद से मिलना ज़रूरी है?
जब यह बात मैने दिल में उतारी है।
आईने में चेहरा तो रोज़ दिख जाता है,
पर असली इंसान ख़ामोशी में नज़र आता है।
लोगों की बातों का शोर बहुत होगा,
पर मंज़िल का रास्ता भीतर ही होगा।
जो अपने विश्वास की लौ जलाए रखता है,
वक़्त भी उसी के आगे सिर झुका ही देता है।
खुद को पहचानो, खुद को संवारो,
दुनिया तुझ तक खुद पहुंच जाएगी।
क्योंकि...
जो खुद से जीत जाता है,
उसे दुनिया में कोई नहीं हरा पाता।