जीवन मंत्र
जिंदगीके सफर में बढ़ता चल,
पथकंटक से बचता चल,
परेशानी आए लाख भी,
घबरानहीं तू बढ़ता चल।
खुदपर भरोसा रख,
परेशानियों को अनदेखा कर,
औरसाध हमेशा सही लक्ष्य,
इसपरआगे बढ़ते चल।
खुशियों में तू निर्मल बन,
दुखोंमें तू साहस रख,
रुकनातेरा काम नहीं,
हताशातुझे स्वीकार नहीं।
खुदको तू उत्साहित रख,
दूसरोंको प्रोत्साहित कर,
दोस्तों को अपनाता चल,
सबसेहाथ मिलाता चल।,
जीवनके सिर्फ चार दिन,
बैर-भाव मिटाता चल,
आलोचनास्वीकार करता चल,
यहीहै जीवन मंत्र का फल।
अवधेश कुमार
वरिष्ठ प्रबन्धक(आईटी) एवं संकाय
इंडियन बैंक स्टाफ कालेज लखनऊ