वह हंस कर बोला
तुम्हारे जमाने में
ख़त हफ़्तों में पहुँचते थे,
और जवाब आने में
मौसम बदल जाया करते थे।
हमने एक 'Send' दबाया,
और सात समंदर पार
दिल की बात भी पहुँच गई,
फ़ाइल भी पहुँच गई,
दुनिया भी जुड़ गई।
वह बोला—
तुमने उम्र भर पहचान बनाई,
हमने तीस सेकंड की रील में
लाखों लोगों तक अपनी आवाज़ पहुंचाई।
उसकी जेब में AI का सपना है, Startup का नक्शा है,
Crypto की उम्मीद है, और EMI की किस्त भी है।
सुबह LinkedIn पर "Open to Work" लिखता है,
दोपहर Zoom पर अपना भविष्य खोजता है,
शाम Instagram पर मुस्कुरा देता है, और
रात. तकिए के नीचे चिताओं सोता है।
Followers लाखों हैं, पर
कंधा देने वाले दो-चार ही मिलते हैं।
Online हमेशा दिखाई देता है,
लेकिन कई बार दिल का Network
"No Signal" बता देता है।
उसे Viral होना आता है, पर ठहरना नहीं।
Swipe करना आता है, पर रिश्तों को Save करना अभी सीख रहा है।
वह नौकरी नहीं, अपना सपना चाहता है। सिर्फ़ Salary नहीं, ज़िंदगी भी चाहता है।
उसका सवाल सरकार से नहीं, समाज से भी नहीं, सिर्फ़ वक़्त से है—
"अगर Talent मेरा है, तो मौका किसी और का क्यों? अगर मेहनत मेरी है, तो पहचान अधूरी क्यों?"
और सुनिए...
यही पीढ़ी AI भी बना रही है,
यही दुनिया के Apps भी लिख रही है।
यही रात भर जागकर कल की Technology गढ़ रही है।
इसलिए...
रीलों से मत तौलो इसे, यह सिर्फ़ स्क्रीन की पीढ़ी नहीं।
यह वही पीढ़ी है जो Keyboard पर उँगलियाँ चलाकर दुनिया की दिशा बदल रही है।
याद रखिए—
हर पीढ़ी का अपना संघर्ष होता है।
हमने समय बदला था,
ये समय की रफ़्तार बदल रहे हैं।
और शायद...
Gen Z की असली क्रांति
फ़ोन बदलना नहीं है,
दुनिया बदलने का विश्वास है।
फ़िल्टर चेहरे पर हो सकता है,
इरादों पर नहीं।
रील तीस सेकंड की हो सकती है,
लेकिन सपने...
आज भी पूरी ज़िंदगी माँगते हैं।
