नोएडा में कल दो इमारतें ढह गई,
कई जानें चली गयी,
कुछ बच्चे, मासूम सपनों में खोये हुए ही,
दुनिया को अलविदा कह गए,
जो बच गए हैं,
वो भी कहाँ जिंदा हैं,
मेहनत की कमाई से खरीदा फ्लैट,
आज जमींदोज दिख रहा है,
बैंक की EMI मुंह बाये खड़ी है,
और बच्चों के स्कूल का दाखिला,
बमुश्किल हो चला है,
सरकार ऐक्शन लेने की बात कर रही,
लगता है फिर किसी कमीटी का गठन कर रही है,
माह दो माह में रिपोर्ट आ जायेगी,
दो सस्पेंशन, दो ट्रांसफर,
ओर अफसरों को क्लीन चिट मिल जाएगी,
दोष फ्लैट खरीदने वालों का पाया जाएगा,
बिन नक्शा पास हुए फ्लैट खरीदने पर,
जुर्माना लगाया जाएगा,
बैंक वाले भी EMI लेने आ जाएंगे,
कुछ परिवार आत्महत्या कर लेंगे,
कुछ शहर छोड़ जाएंगे,
फिर कोई बचपन,
काम करने की बलि चढ़ जाएगा,
वंही फिर बिल्डर,
इमारतें बनाने लग जायेगा,
फिर कोई गरीब,
झूठे बहलावो में आएगा,
ओर जिंदगी भर की ज़मापुंजी,
लुटा जाएगा,
देश का सिस्टम,
आखिर ऐसे ही तो चलता है,
नेता,पुलिस,बिल्डर, अफसर का,
गठजोड़ ऐसे ही तो बनता है,
गरीबों को लेकिन ये,
रियायत दी जाएगी,
साँसे उनसे छीनी ना जाएंगी,
लेकिन इस का मुंह मोल चुकाना होगा,
ओर हर चुनाव में,
फिर किसी चोर,डाकू,जालसाज को,
देश का नेता बनाना होगा,
फिर किसी चोर,डाकू,जालसाज को,
देश का नेता बनाना होगा ।।
