दर्द दिल का ये कैसे हम बयां करें,
प्यार कितना है तुझसे, ये कैसे कहें
दूर तुमसे है कितना, ये खबर तो नहीं,
पास तेरे हम रहे भी तो कैसे रहें
वक्त अपना भी करता है कैसा सितम
रोज मिलकर भी मिल ना पाते हैं हम
याद तेरी तो इक पल जाती नहीं,
नींद हमको भी तुम बिन अब आती नहीं
है सागर से भी गहरा ये प्यार हमारा
कितने भी गर्दिश में हो अपना किनारा
बन के हम जुगनू दमकते रहेंगे
जगमग रहेगा ये मोहब्बत का सितारा।
~ पूजा राॅय

