शाम ढल रही है
रात बिखर रही है
कटोरे में धूप लिये
कोई मेरे साथ चल रही है,
नामालूम ये सफर कब शुरु हुआ
ख़त्म कब कहा होंगा
वो भी पता नही है
बस यूही कुछ फलसफों में
जिंदगी गुजर रही है..!
बेहद परेशान सा हूँ मै आजकल
क्या करूँ कहाँ किस ओर जाऊ
बस हर तरफ एक शोर सा है
और मैं गुम होने लगा हूँ
कुछ करने की कोशिश में
कुछ हो नहीं पाता
थकने लगा हूँ मैं
तो वो मुझमे ऊर्जा बन
रक्त सी बह रही है.!
डरता हूँ कही टूट के बिखर ना जाऊ
हर थपेड़े से दरकती है उम्मीद
आँखे निराशा से भर जाती है
वही मुझे बाँधने का काम कर रही है
दिल में बहुत हिम्मत, चेहरें पे हँसी,
बहुत कुछ पाने की तम्मना लिये
वो मेरे साथ चल रही है..!
बरसों पुराना राब्ता है उससे
करीब से जानता था मैं
पहले ऐसी नही थी वो
बहुत बदल गई हैं
उसको देख के कुछ भी कर गुजरने
की हिम्मत मुझे भी मिलने लगी है
जाने क्यूँ सर्द हवा सी वो
मेरे दिल में और तेज धड़कनें लगी है..!
हाँ हर पल वो मेरे साथ चल रही है..!
- अतुल वर्मा