नहीं हुआ है अभी सवेरा

पूरव की लाली पहचान,

चिड़ियों के जगने से पहले

खाट छोड़ उठ गया किसान।

खिला-पिला के बैलों को ले

करने चला खेत पे काम,

नहीं कोई त्यौहार न छुट्टी

है इसको आराम, हराम।।


#किसानआंदोलन