कहानी वही है,

बस किरदार बदल रहे हैं


लोग वही हैं,

बस व्यवहार बदल रहे हैं


हर दिन एक नया चेहरा,

हर बात पर यार बदल रहे हैं,


कोई टिकता नहीं किसी एक का हो कर यहाँ,

हर मोड़ पर दिल के किरायेदार बदल रहे हैं...