अब तुम नहीं हो
कहीं चली गयी हो
जैसे सर्दियों में
वक़्त रहते ही
कहीं चली जाती है
सुनहरी धूप।
और जम गया है
तुम्हारी यादों का कुहरा घना
की दूर तक कुछ दिखाई नहीं देता
तुम्हारे सिबा।
जरुरत है तुम्हारी
धूप जैसी ही
पर अब आगे तो स्याह रात है
सर्द
तुम्हारे मिजाज जैसा
और मैं इस खयाल में हूँ
की फिर सुबह होगी
गुनगुनी धूप वाली
गरमाहट आएगी
हवाओं में
रिश्तों में
की तुम आ जाओगी
यूँ ही कहीं से।
