जो गुजर चुकी थी हम पर तुम पर उसे एक छोर देना चाहता हूँ मैं इस गुमनाम मोहबत को इक मोड़ देना चाहता हूँ प्यार के हर रिश्ते छूटे उनका कहें क्या तल्ख़ जो सम्बन्ध हैं उन्हें मै जोड़ लेना चाहता हूँ मैं इस गुमनाम मोहबत को इक मोड़ देना चाहता हूँ दूर तुम हो दूर मैं हूँ राह भिन्न मंजिल अलग हैं पर तुम्हारी उड़ान से मैं होड़ लेना चाहता हूँ मैं इस गुमनाम मोहबत को इक मोड़ देना चाहता हूँ एक से सपने नहीं हैं एक अब अपने नहीं हैं पर तुम्हारी याद में मैं विभोर होना चाहता हूँ मैं इस गुमनाम मोहबत को इक मोड़ देना चाहता हूँ