तुम्हारी सबसे बड़ी गलती है
कि तुमने शूरवीरों का इतिहास लिखा
राजाओं का इतिहास लिखा
राजनेताओं का इतिहास लिखा
पर खुद का इतिहास लिखना भूल गये
प्रजा का इतिहास
पर इस बार लिखो
हर तरफ फैली कालिख की स्याही बनाओ
और गाढ़ा लिखो
ताकि जब वो दोबारा हमें सपने दिखाएं
तो हम पूछ सके
अपना इतिहास
सिर्फ प्रजा का इतिहास

