जिंदगी में मुझे और क्या चाहिए
तू और तेरा सफर चाहिए
यादों से कह दो आती रहें
मुझे तेरी हर पल खबर चाहिए
जिऊँ शौक से या जिऊँ बंदिशों में
मुझे तेरा साथ उम्र भर चाहिए
भले ना मिले इस जहाँ की मोहब्बत
मुझे बस तेरी एक नज़र चाहिए
नहीं चाहिए मुझको शहरों में घर
मुझे तेरे दिल में बसर चाहिए
हुआ न हो अब तक किसी पे भी ऐसा
मुझे तेरा ऐसा असर चाहिए
..... अतुल वर्मा

