ना कोई तरक्की ना कोई इंतजाम
ना कोई जानता ना कोई नाम
सुबह शाम सुबह शाम
काम काम काम काम
अन्नदाता भगवान फिर भी है गुलाम
कैसी है यह जिंदगी कैसा है यह झाम
पेट जो है सबका भरता उस पर ही लगाम
गर्मी सर्दी छाँव धूप तूफान आंधी हवा लूक
सब कुछ सहते सहते भूखे प्यासे रहते रहते
खेत में ही सड़ रहा सबका सब अनाज
बचा खुचा जो है बिकता
उसका नहीं मिलता दाम
फिर है कर्ज सर पर चढ़ता
और किसान रोज मरता
बस यही है जिंदगी
एक किसान की अभी
कम से कम इतना हो
कि किसान जी सके
प्रकृति से मिले जो जख्म
उनको भी सी सके
और इस तरह से
मुल्क और किसान की
तरक्की हो तमाम, और
देश दुनिया में चमके
भारतीय

