अपने हिस्से में जो कोना पड़ता है!
पहले उसमें ख़ुद को बोना पड़ता है!
लिखने वाले की छुट्टी हो जाती है,
किस्सा क़िरदारों को ढोना पड़ता है!
हमसे पूछो हँसने की कीमत साहब,
चुप्पी ओढ़े घण्टों रोना पड़ता है!
उसको तो खाने से मतलब है केवल,
जूठा बर्तन हमको धोना पड़ता है!
दुनियाँ की नज़रों में अच्छा बनने को,
क्या बतलायें क्या-क्या खोना पड़ता है!
अतुल कुमार राय

