जब भी तेरी याद आती है,
आँसू नही बहते मेरे
बहती हैं मेरी भावनाएं
कोरे काग़ज़ को चीर कर
बनाती हैं तेरी जुल्फ़ें
काले रंग के अक्षरों से
माथे का चुंबन होता है
तेरे बारे मे लिख पूर्ण विराम देना
लिखते ही तेरे बारे
महसूस होता है तेरा चूम लेना
लिखते हुए तेरे लिए कविता
लगता मानो तेरे बालों संग खेलना
डायरी के उस पन्ने को सीने से लगाते ही
लगता तूने मुझे गले से लगाया हो
पढ़ते हुए उस कविता को लगे
जैसे मेरी हथेली थामे मुझे पास बिठाया हो
ये कल्पना नही भावनाएं हैं
ज़िंदगी और मौत के बीच की संभावनाएं हैं
इनसे ही तो तेरे होने की उम्मीद बनती है
ये डायरी मेरे प्रेम की गवाही है
मेरे दिल मे प्यार की पायल छनकती है
मेरे शब्दों मे तू मेरा प्यार मेरी स्याही है
