भरो हुंकार ऐसी, दिल्ली का दरबार हिल जाए

युवाओं कर दो कुछ ऐसा कि ये सरकार हिल जाए /१/


यहाँ जो बाँटते हैं मजहबों के नाम पे हमको

करो इक वार उनकी नफरती दीवार हिल जाए /२/


हुकूमत चीज क्या मिल कर दहाड़ो साथ में तुम तो

बुलंदी से खड़ी वो चीन की दीवार हिल जाए /३/


जवाने हिन्द गर जय हिन्द का जयघोष जो कर दें

तो डर के फौज जो सरहद के है उस पार हिल जाए /४/


                   ~अतुल मौर्य