जन्म से ही जो तुम्हारे साथ होती है और.. ज़िंदगी के हर लम्हों में जो तुम्हारे पास होती है वो तो बस माँ होती है नौ महीने तुम्हारे लिए जो सारे दर्द सह जाती है और.. पहली बार देख के तुम्हें जिसके चेहरे पे मुस्कान आ जाती है वो तो बस माँ होती है नन्ही सी उंगलियों को पकड़ जो तुम्हें चलना सिखाती है और.. ज़िंदगी भर गिरने पर जो तुम्हें उठाती है वो तो बस माँ होती है तुम्हारे रोने पर जो सारी रात ना सोती है और.. तुम्हारे जगने पर दिन भर जो तुम्हारे साथ होती है वो तो बस माँ होती है तुमको पहली बार बोलते देख जिसकी आँखें भर आती है और.. शब्दों से जो सबसे पहले तुम्हारी पहचान कराती है वो तो बस माँ होती है अपनी गोद में सिर रख जो तुम्हें सुलाती है और.. तुम्हारे गमों को जो अपनी बातों से भुलाती है वो तो बस माँ होती है तुम्हारी हर जीत में जो तुम्हारे पीछे होती है और.. तुम्हारी हार में जो तुम से आगे खड़ी होती है वो तो बस माँ होती है ज़िंदगी भर तुम्हारी खुशियों के लिए जो दुआएं करती है और.. तुम्हें दुख में देख जो भगवान से भी लड़ पड़ती है वो तो बस माँ होती है तुम्हारी हर पसंद नापसंद का जो ध्यान रखती है और.. तुम्हारे हर एक फैसले का जो सम्मान करती है वो तो बस माँ होती है जो तुम्हें अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है और.. तुम से अलग हो कर तुम्हारी आँखों में आँसू भी नहीं देख सकती है वो तो बस माँ होती है