शहर में तेरे आने कि.. लगी मुझे एक तलब है इश्क है या मोहब्बत..जो भी है बस ग़जब है । चेहरे पे मेरी मुस्कराहट का तू ही एक सबब है सुबह की अजान भी तू.. तू ही सुकून-ए-शब है । तेरी चाह के रेगिस्तान में हम भी तश्नालब हैं तेरे मुंतज़िर में गुजरे हालात मेरे गजब हैं । तू ही मेरी मंजिल अब तू ही मेरा मजहब है तेरे लिये ही सजदा करूँ तू ही तो मेरा रब है ।