क्या हाल है उस कश्मीर का जिसको खुसरो कभी जन्नत बता गए
जिसकी वादियों में था सुकून.. आज उस घाटी को सुलगा गए
जहाँ गलियों में थी कश्मीरियत.. उसे जिहाद में सजा गए
जिन हाथों ने बुनी थी कालीने.. उन में पत्थर थमा गए
सूफियों की इस पाक ज़मीन में उग्रवादियों को बैठा गए
हरे भरे कश्मीर को अपनों के खून से नहला गए
जहाँ हर माँ की आँखें अपने खोये बेटों को ढूंढें नहीं थकती है
और.. कई औरतें अपने शौहर के बिना आधी बेवा हुआ करती हैं
जहाँ हर कश्मीरी अपनी पहचान के लिए लड़ रहा है
कश्मीर तो आज अपनों के ही हाथों से जल रहा है
रोज-रोज की हिंसा से कश्मीर की रोजी बंद है
कश्मीरियों की जेबें भी बिना पैसों के तंग है
अब कश्मीर की लड़ाई सिर्फ आतंकियों के संग है..