एक बात लिख रहा हूँ .. दिन रात लिख रहा हूँ
ना जाने किस याद में .. बार-बार लिख रहा हूँ
जब भी लिखता हूँ तुझे अपने सामने पाता हूँ
अपनी तन्हाइयों को तेरी यादों में गुजार जाता हूँ
वो तेरा हँसता हुआ चेहरा जो मेरे दिल को सुकून दे जाता था
तेरी आँखों में आँसू.. मन को मेरे बेचैन कर जाता था
वो तेरा हाथ थामे हुए बातें करना
थक हार कर मेरे कांधे में सिर रखना
कैसे उन एहसासों को मैं भूला सकता हूँ?
अपने दिल से कैसे तुझे मिटा सकता हूँ?
अब तो यही सोचता हूँ..
कि तू होती पास तो क्या गम होता?
अपनी ज़िंदगी में फिर ऐसा सितम ना होता
यूँ ही पूरी उम्र तेरे प्यार में कट जाती
जो इस तरह तू मुझे छोड़ के ना जाती