उड़ती हुई पतंगों का आसमान में चढ़ना
और.. जलती हुई धूप में भी मांझे को कसना
छतों में खड़े हो कर.. बड़ी-बड़ी पेचें लड़ाना
और.. एक दूसरे की पतंग काट कर दिन भर जश्न मनाना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
रोज सुबह पापा का गहरी नींद से उठाना
और.. उठ कर बार-बार अंगड़ाई का आना
स्कूल के लिए हमेशा late हो जाना
और.. मम्मी का रोज भाग कर गाड़ी में बिठाना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
Assembly में Prayer करते हुए सो जाना
और.. Madam के हाथों हमेशा पकड़ में आना
खड़े हाथ लिये सबके सामने कविता सुनाना
और.. दोस्त के चिढ़ाने पर हंसी भी ना रोक पाना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
Attendance के वक़्त बातों में लग जाना
और.. काम पूछे जाने पर अधूरी कॉपी को पलटाना
Lunch में एक दूसरे के साथ मिल कर खाना
और.. दोस्त की लड़ाई में.. भारी भरकम दुश्मन से भी भिड़ जाना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
स्कूल से लौट हमेशा ground पर जाना
और.. दोस्तों के साथ खेल कर दिन भर की tension भगाना
फटे हुए कपड़ों संग घर वापिस आना
और.. बहाने बना कर भी.. मम्मी की डांट से ना बच पाना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
पापा का रोज Home Work के लिए पूछना
और.. एक कोने में बैठे हुए अपने काम से जूझना
पसंद का खाना ना बनने पर रूठ जाना
और.. मम्मी का चुप चाप से मनपसंद Dish बना लाना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
कभी पापा से भूतों की कहानी सुन.. डर कर सो जाना
और.. कभी मम्मी की मीठी आवाज में गाने से चैन की नींद आना
रात भर सुनहरे सपनों की दुनिया में खो जाना
और.. सुबह उठ कर फिर एक नयी किरण का नज़र आना
भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना
आज भी ढूँढता हूँ मैं वो जमाना.. जिसमें बसा था खुशियों का खजाना
था छोटा सा लेकिन.. बन के फिरता रहता था मैं परवाना
उम्र के इस पड़ाव में भी उन लम्हों का बार-बार याद आना
और.. यादों की बारात लिए फिर से उस बचपन को जी पाना
क्योंकि भूल ना पाऊँगा मैं.. वो बचपन का ज़माना