आज भी उसकी आँखें
वो सब कुछ बयां कर जाती है
अपने हाल-ए-दिल को भी
वो हम से छिपा ना पाती है
कई ठंडी रातें भी हम ने
उसकी गरम सासों में बिताई है
आँसूओं से उसने कई बार
हमारी बाजूएँ भी भिगायी है
खूशबू ने उस की कभी हम को
तो कभी दूसरों को बहकाया है
उसकी घनी ज़ुल्फों ने ही तो
हमें उसका दीवाना बनाया है
फिर मुस्करा कर वो अपने
इश्क का इजहार कर जाती है
पर जुबां से भी कभी वो
इकरार ना हमसे कर पाती है
जिस्मों के मिलने से पहले
अपने सारे राज वो जाती है
आज भी होंठो की तपिश उसकी
बदन को हमारे गीला कर जाती है