तुझ बिन रूप श्रृंगार हो कैसे
शून्य हृदय में हार हो कैसे।
आहट तुम तक पहुंच न पाए
मन का वो संसार हो कैसे ।
नयनों के उजले दर्पण में
तुम बिन फिर विस्तार हो कैसे।
शिखरों के पाषाण हृदय से
संवाद भरा व्यवहार हो कैसे।
निर्जन वन के आमावस सी
पहर अकेली रातों में फिर
शब्द रहित मेरी ध्वनियों में
बोलो प्रिय आवाज हो कैसे।
@kalpna
