जो त्रिदेवों को वात्सल्य का प्रेम दिखलाए वो स्त्री,
जो पति के पदचिन्हों के पीछे वन चली जाए वो स्त्री,
मथुरा के एक ग्वाला के लिए, राधा रानी बन जाए वो स्त्री,
सौभाग्य की रक्षा के लिए यमराज से लड़ जाए वो स्त्री,
दोनों हाथ चलायें तलवार, लग़ाम दाँतों में दबाए वो स्त्री,
तुम्हारी उमर बढ़ाने की ख़ातिर जो भूखी रह जाए वो स्त्री,
किस बात का दंभ करते हो, ख़ुद के पौरुष पर,
हँसकर तुम्हारे लिए जो नौ माह का दर्द सह जाए, वो स्त्री।