जिसके ख़ातिर हमें ठुकराया था,
मुझको खोकर उसे अपनाया था,
क्या जानता है, वो तुम्हारे बारे में,
वो भी डूब जाता होगा, आँखों के किनारों में,
कभी अकेले में पूछना उससे, वो तुम्हारे लिए क्या-क्या कर सकता है ?
आसां है, होकर रुसवा मौत को गले लगाना, क्या बिन तुम्हारे वो जिंदगी भर जी सकता है।
