भूल न पाए जिन्हें हम, क्या उन्हें भी मेरी याद आती होगी ?
अरे वो थूक घोंट लेती होंगी, जब उन्हें मेरे नाम से हिचकी आती होगी,
वो कहती थीं जिसे अपनी क़िस्मत, वो ही नहीं रहा अब भाग्य में,
एक अनजाना ख़ुशक़िस्मत क्या समझे उनके प्रेम को, जिसके नाम का वो सिंदूर सजाती होंगी।