गर जिंदगी जंग है, तो जंग जारी रखिए, 
तबियत में अपने, इश्क़ की ख़ुमारी रखिए, 
अब तो हर बला लगती है, खूबसूरत, 
नज़रों में थोड़ी होशियारी रखिए।

ये 'अहद-ए-शबाब उस पर हुस्न-ए-सबीह,
खुद पर भी खुद्दारी रखिए।

मुफ़लिसों का नाज लूट सकने को,
ओहदे में असर सरकारी रखिए।

सुना है, हाँथ देखने का हुनर जानते हो,
अल्फ़ाज़ों में अपने मक्कारी रखिए।

हमसायों का दर्द भी गज़ब है,
जेबों में थोड़ी बेरोज़गारी रखिए।

ये 'नशा-ए-दौलत, ये हुक्मरानी सियासत,
लहज़े अपने तलवारी रखिए।

रगो में उबलता रक्त है, आशु,
नसों में अपने हुड़दंग जारी रखिए।

बाकमाल नज़रें बख़्शी हैं, खुदा ने उनको,
अपने में भी कुछ फनकारी रखिए।

बेबसी माँ की दिल में,
और जेहन में पिता की लाचारी रखिए।