आज वो ग़ैरों के मानिंद नज़र आने लगे,
उन्होंने पुकारा नाम, हम फ़िर मुस्कुराने लगे,
अब तो मुहब्बत भी आवारगी सी लगने लगी है,
दिल बहलाने की ख़ातिर, फ़िर किसी ग़ैर से दिल लगाने लगे।
बहुत मुश्किल है, उन आँखों की हरक़तों को भुलाना,
अब तो बेवज़ह ही हम गीत गुनगुनाने लगे,
उनकी अना-परस्ती के दीवाने थे, हम,
याद में उनकी हुए पागल ऐसे, हर किसी को गले लगाने लगे।