आजकल रातों में बड़े अज़ीब से सपनें आते हैं,
होकर बेचैन आधी रात को हम उठ जाते हैं,
मन में अब भी उनका ही ख़याल आता है, जाने कैसे होंगे ? क्या कर रहे होंगे ?
तभी याद आता है, किसी छोर पर जमीं और आसमां एक हो रहे होंगे।