दर्द दिल में होठों पे हंसी रहती है,

बात जो दिल में थी वो दिल में दबी रहती है,


लाख चाहूं की बता दूं ये फसाना सबको,

दिल में एक कश्मकश सी फिर भी बनी रहती है।


बात उसकी, दर्द उसके और कुछ यादें हैं,

जिससे तन्हा मेरी हर शाम सजी रहती है।


रोना चाहे भी ये दिल तो मन रोक लेता है,

उससे मिलने की इक आस बनी रहती है।


रात लंबी और इंतजार दिल को उसका है,

उसकी आदत ये आने-जाने की लगी रहती है।


सुना है उसके शहर को ये रस्ता जाता है,

आंख इस रस्ते पे हर वक्त लगी रहती है।

                   © वैभव मिश्रा