कई दिनों से तेरा ज़िक्र नहीं आया है
बहुत बिगड़ने लगी हैं मेरी बातें मुझ पर
तो क्या हुआ जो हमको, शोहरत नहीं मिली
'सच बोलना' अलग है, 'सच बेचना' अलग
रिश्तों में हम इंसाँ कब रह पाते हैं
अच्छे-अच्छे लोग ख़ुदा हो जाते हैं
इधर उधर से न यूँ रोज़ तोड़िये हमको
अगर ख़राब बहुत हैं तो छोड़िए हमको
ये नहीं हमसे कोर छूट गयी
तुमने खींची तो डोर टूट गयी
अपनी मर्ज़ी से जिधर चाहें उधर चलते हैं
हम वही हैं जो ज़माने को बहुत खलते हैं
उस दौर की इतनी है कसक दिल में कि ऐ दोस्त
उस दौर के दुश्मन को भी सीने से लगा लूँ
सुनो तुम्हारे लिए हमने जान रख दी है
कभी इधर से गुज़रना तो जान ले जाना
हो आसमाँ को मुबारक ये चाँद और तारे
मेरा चिराग़ मेरी देख-भाल करता है
मैं ख़ुद से कभी ये सिफ़ारिश करूँगा
तुम्हें भूलने की गुज़ारिश करूँगा
जवाबों का सहारा है, सवालों की ज़रूरत है
ये पर्दा यूँ ही रहने दो, ये पर्दा ख़ूबसूरत है
याद सबको किसी की आती है
हम सा लेकिन उदास कोई नहीं
तू ग़ज़ल बन के मेरे साथ रह करती है
हम तेरे चाहने वालों में सफ़र करते हैं
ज़रूरत है रखो हरदम दीये छत की मुँडेरों पर
सितारे अपने वादों से मुकर जायें तो क्या होगा
बाद तेरे भी बहुत कुछ रहा था दुनिया में
हम तेरे बाद भी सौ बार मुस्कुराए थे
सफ़र में हैं ये क़दम कारवाँ मिले न मिले
ज़मीं मिले न मिले आसमाँ मिले न मिले
ये हुनर जो आ जाये, आपका ज़माना है
पाँव किसके छूने हैं, सर कहाँ झुकाना है
हमें हद से ज़ियादा चाहने वाले ये सोचा है
अगर हम भी कभी हद से गुज़र जाएँ तो क्या होगा
अब तुम्हें याद तो नहीं होगा
तुम हमें प्यार बहुत करते थे
नकारा जान कर हमको न यूँ मुँह फेरिये हमसे
मियाँ! हम इश्क़ के मजदूर हैं, हम शेर कहते हैं
मैं चीज़ बिकाऊ नहीं क़ीमत लगा मगर
मैं अपने ख़रीदार की औकात तो देखूँ
सोच तो ले, अ मुझे छोड़ के जाने वाले
तुझसे पूछेंगे मेरा हाल ज़माने वाले
मुहब्बत में किसी का हो अगर पाए तो यूँ होना
वो तेरे नाम की झूठी कसम खाये तो मर जाना
साथ अपने एक मुट्ठी आस लेकर चल पड़े
हम नदी की कोख से बस प्यास लेकर चल पड़े
दिल के टुकड़ों में भी महफ़ूज़ कहीं है कुछ तो
दिल अगर टूट चुका है तो सलामत क्या है
तुझे भी याद तो होगी ही आज की तारीख़
तू इंतज़ार में होगा ग़ज़ल कहेंगे हम
ये क्या हुआ है मुझे दर्द क्यूँ नहीं होता
बिछड़ के तुझसे मेरी जान क्यूँ नहीं जाती
एक बस उसने है सीने से लगाया हमको
एक बस उसको पता है कि क़यामत क्या है
ज़िन्दगी क्या है इंतज़ार है बस
वक़्त का हमसे इक क़रार है बस
मुहब्बत आँख में तिनका लिए कबसे परेशाँ है
दुपट्टा चूम कर कैसे तू आँखें सेंक देती थी
जो भी टूटा है वो टूटा है सँवरने के लिए
कौन रोता है तेरी याद में मरने के लिए
ग़ौर से देखिए हर सम्त ऐसे क़िस्से हैं
शौक़ माँ बाप के बर्बाद हो गए बच्चे
लोग अपनी बातों के इसलिए दीवाने हैं
एक हम ही पागल हैं, बाक़ी सब सयाने हैं
हमें अब नींद आये भी तो कैसे
अभी तुम ऑनलाइन दिख रहे हो
मेरे दुश्मन को है मालूम मेरी दुश्मनी की हद
कहीं जाना हो तो बच्चे मेरे घर छोड़ जाता है
तेरी फ़ितरत जो इस दिल ने जहाँ भर से छुपाई थी
मुहब्बत में समझ लेना ये तेरी मुँहदिखाई थी
कुछ सपने हमने तोड़ दिए, कुछ सपने हमसे टूट गए
जीवन की आपाधापी में हम कितने पीछे छूट गए
वक़्त भी इश्क़ में लेता है मज़े जी भर के
ज़ख़्म भरता है मगर दर्द बढ़ा देता है
है बेअदब जो ये दुनिया तो ग़म नहीं हमको
ये ज़िन्दगी हमें झुक कर सलाम करती है
ग़मों की सेज पर सबको कहाँ सोने को मिलता है
बड़ी किस्मत से अपने हाल पर रोने को मिलता है
रिवाजों में तुम्हारे रोज़ घुट कर लोग मरते हैं
जहाँ वालो कभी तुमको शरम आये तो मर जाना
करीब जाओ तो सूरत बिगड़ने लगती है
जहाँ से ठीक दिखे जो वहीं से देखो उसे
सबकी नज़रों में तमाशा हैं मगर सच ये है
हमने दुनिया को तमाशाई बना रक्खा है
ढूँढ रही है पगली सी इक बदली हमको बरसों से
हम भीगे थे बारिश में या भीगी थी बरसात प्रिये
एक दुनिया तो कम पड़ेगी हमें
अब जो तुझसे बिछड़ के जीना है
रिश्ते जिनमें पल-पल घुटता हो कोई
जायज़ होकर भी कितने नाजायज़ हैं
आकाश के खाली हिस्से में इक चाँद उगाता रहता हूँ
दिल के सूने से आँगन में यूँ ईद मनाता रहता हूँ
बिछड़ने वाले बिछड़ते हुए उदास न हो
कि तेरे बाद भी तेरे बने रहेंगे हम
हम ज़िंदा रहने की कोशिश करते हैं
ये कोशिश आख़िर कितने कर लेते हैं
उनको भी हमसे कोई उम्मीद नहीं
हमने भी उनको समझाना छोड़ दिया
हमारी जीत के हिस्से में ख़ार आते हैं
हम इसलिए भी कई बार हार जाते हैं
इश्क़ में सबने पड़ के देखा है
हमने लेकिन बिछड़ के देखा है
अब तेरे काम आ सकूँ शायद
अब किसी काम का नहीं हूँ मैं
मैं बेगुनाही के सारे सबूत दे दूँगा
मेरे गुनाह के कुछ तो सबूत दो मुझको
मेरे हिस्से में क्यूँ नहीं आती
ज़िन्दगी मुझमें क्या कमी है बता
हमने बाँटे थे यूँ सफ़र दिल के
मंज़िलें उनकी रास्ता मेरा
वो सब किरदार जो बुनियाद होते थे कहानी के
कहाँ गुम हो गए हैं लोग मेरी ज़िंदगानी के
क्या लगा रक्खा है सीने से ये सब हैं पूछते
एक बस तस्वीर है वो भी पुरानी आपकी
सफ़र में कहीं तो दग़ा खा गए हम
जहाँ से चले थे वहीं आ गए हम
यहाँ से हो के तरक़्क़ी गुज़रने वाली है
वो रास्ते में जो इक पेड़ था कटा कि नहीं

