मैं होना आसान नही होता।
खुद को खोना पड़ता है मैं होने के लिये।छाँव के आदी रिश्तों को धूप मे सेेेकना पड़ता है।
फ़र्ज़ भी पूरा करना होता है और रूह भी बचानी होती है।
मै होना आसान नही होता।
इस शोर से भरी दुनिया मे सन्नाटा खोजना पड़ता है।
सब कुछ हो के भी कुछ ना होना पड़ता है।
मैं होना आसान नही होता।
खुद को खोना पड़ता है मैं होनें के लिये।
~आस्था


