प्यार में टकराव होता है
टकराव में कभी प्यार क्यों नहीं होता?
दुख में सुख का इंतजार होता है
सुख में दुख का इंतजार क्यों नहीं होता?
दोस्त अक्सर दुश्मन बन जाते हैं
दुश्मन क्यों कभी दोस्त नहीं होता?
दिल में रहने वाले दिल तोड़ जाते हैं
दिल तोड़ने वाला क्यों कभी दिलदार नहीं होता?
- आस्था कोहली


