जब भी तुम्हें किसी
बीज के रोपित होने से लेकर
उसके उगने तक में दिलचस्पी पैदा हो जाए..

जब किसी फटेहाल
अर्धनग्न स्त्री को
देख के तुम्हें याद आ जाए,
अपनी मां का आंचल..

जब तुम्हें किसी फूल को तोड़ने
से ज्यादा
उसको खिलते देखने में सुकून
मिलने लगे..

जब तुम्हें बेजान चीजों में भी
हलचल सी
महसूस होने लगे..

जब गलत होता हुआ देखकर
तुम चुनो
#विरोध
#मौन के बदले

तब समझ जाना...
तुम प्रेम में सरोबार जिंदगी
के सबसे खूबसूरत
हिस्से को जी रहे हो..

फिर चाहें वो हिस्सा
दैहिक हो
आत्मिक हो
या फिर प्राकृतिक..
******************
#अस्काम_K_आइना