अभी उतरा ही था जमीं पे आसमां तोड़ कर वो वापस आ गए ज़माने को छोड़ कर वो कामयाबी देखता है हाथों के छाले नहीं मैंने बंजर में फूल खिलाये थे दरिया को मोड़ कर उस बूढ़े पेड़ के काटने से कोई बे घर हुआ था उस रोज चिड़ियों ने घर बनाया था तिनका तिनका जोड़ कर उसके पास पैसा है उसे नींद नहीं आती गरीब मजे में सो रहा है थकान ओड कर वो जो बात कर रहा है अमन की शांति की आग उसी ने लगाई थी पत्थरों को फोड़ कर वो खफा रहकर भी खफा रह नहीं सकता आसिम उसी ने ग़ज़ल बनाई है अल्फाजों को जोड़ कर
